खैरथल
53 वें दिन भी जारी रहा जिला बचाओ आंदोलन
4 अक्टूबर को होने वाली सभा की हो रही है बडे पैमाने पर तैयारियां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। जिले का मुख्यालय खैरथल में ही बनाए रखने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार को 53 वें दिन भी जारी रहा
हर रोज की भांति सुबह राष्टीय गान गाया गया सैकड़ो लोगों ने हर रोज की तरह धरना स्थल पर जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति के समर्थन मे रजिस्टर मे हस्ताक्षर किये इस मौके पर गिरीश डाटा, वीरसिंह ढिल्लन, कृष्ण इंजीनियर, श्यामलाल शर्मा, तैय्यब अगवानी, अंकित लाटा, विक्की चौधरी, पंकज रोघा, संदीप पाटिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे अक्टूबर को जिला बचाओं आंदोलन के समर्थन मे पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सचीन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवरजीतेंदर सिंह,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम राम जूली की सभा की तैयारी भी जोरों से जारी है संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगो से मिल रहे है और सभा को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या मे लोगों से सभा मे आने की अपील कर रहे हैं। पी.सी.सी सदस्य गिरीश डाटा ने बताया जिला बचाओं आंदोलन के समर्थन मे हो रही सभा मे बड़ी संख्या मे लोग जिला बचाने आएगे ये सभा ऐतिहासिक होगी


