विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने लिया पूजा पंडालों का लिया जायजा, मांगी सलामती की दुआ, दी शुभकामनाएं
MLA Prof. Stephen Marandi inspected the puja pandals, prayed for their safety and extended best wishes.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने महेशपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम खगड़ा, बोहड़ा, काठशल्ला, सोनारपाड़ा नोराई समेत कई दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त आदेश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। विधायक के पहुंचते ही पूजा समितियों के सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका भव्य स्वागत किया।मौके पर तैनात सुरक्षा बल हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए थे। निरीक्षण के बाद विधायक ने महेशपुर विधानसभा वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या तत्वों पर नज़र रखते हुए प्रशासन को सहयोग दें, ताकि पवित्र त्योहार बिना किसी बाधा के सम्पन्न हो सके। इस अवसर पर झामुमो जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां,प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, प्रखंड उपाध्यक्ष मईनुद्दीन अंसारी,मो असद, बुदल यादव,बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन समेत कई पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।



