साहेबगंज

सुख शांति और समृद्धि का त्यौहार है नवरात्रि – विधायक

Navratri is a festival of happiness, peace and prosperity - MLA

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज शहर के टाउन हॉल में हेल्पिंग हैंड्स के द्वारा आयोजित डांडिया कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुए। युवाओं की टोलियां अनुशासित ढंग से डांडिया गरबा कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे। विधायक जी ने सभी को नवरात्रि की शुभकामना दी और माता, बहनों और युवाओं से अपील किया कि नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार को शांतिप्रिय और अनुशासित ढंग से मनाएं, सभी के जीवन में सुख ,शांति और समृद्धि हो ऐसी शुभकामना दी,शांति प्रिय ढंग से त्योहार मनाना चाहिए और यह त्यौहार सुख शांति और समृद्धि का है मैं अपने जिले वासियों के लिए ईश्वर से मंगल कामना करता हूं और युवाओं से अपील करता हूं कि आप अनुशासित रहे ईमानदार बने अपने कार्यों को ईमानदारी पूर्वक करें और सफलता प्राप्त करें इस प्रकार का इतना अच्छा आयोजन जो हो रहा है, इसके लिए भी सभी को धन्यवाद देते हैं ऐसे कार्यक्रम बड़े शहरों में होते थे लेकिन अब अपने जिले में भी बहुत ही शानदार तरीके से हो रहा है, प्रमुख लोगों में विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो युवा जिला सचिव आदरणीय मो मारूफ उर्फ गुड्डू जी,कुमार दीपांशु सुनिधि कुमारी आनंद ठाकुर बलराम, लैला हरिन, रमेश कुमार, जय कुमार रिमझिम कुमारी, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button