मिशन शक्ति के तहत बच्चों ने दी सामाजिक कुरीतियों से लड़ने की सीख

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। प्राथमिक विद्यालय टिकरिया संग्रामपुर में मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण पर एक जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्र के निर्देशन में यह कार्यक्रम हुआ। जिसका उद्देश्य नारी सुरक्षा को बढ़ावा देना था।
इस गतिविधि के दौरान, विद्यालय के बच्चों ने माता दुर्गा का रूप धारण कर विभिन्न सामाजिक कुरीतियों और समस्याओं को नष्ट करने का अभिनय किया। बच्चों के हाथों में हेल्पलाइन नंबरों की तख्तियां थीं, जबकि राक्षसों को सामाजिक बुराइयों के रूप में दर्शाया गया।
बच्चों ने नाटक के अतिरिक्त खेल-खेल में कई शैक्षिक गतिविधियां भी प्रस्तुत कीं। इन गतिविधियों में अंशिका, आयुषी सृष्टि, अंकिता, अवंतिका, आर्यन, शिवम, सिद्धार्थ, अमन और रजनीश सहित कई बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस पूरी गतिविधि का आयोजन प्रधानाध्यापक विकास गुप्ता शिक्षिका निवेदिता मिश्र द्वारा किया गया।

