
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुरगंगटी / गोड्डा -: मेहरमा थाना क्षेत्र में शोभायात्रा निकालकर माता दुर्गा जी का प्रतिमाओं का विसर्जन, किया गया, इसके पुर्व महिलाओं ने अबीर-गुलाल एक दूसरे को लगाकर भक्ति माहोल बना दिया शारदीय नवरात्र की धूम देवी मंदिरों में भले ही नवमी को सम्पन्न हो गयी, लेकिन दुर्गा पूजा पंडालों में विजय दशमी पर देवी मां की पूजा-अर्चना और उनके दर्शनों के लिए भारी भीड़ रही। नवमी को महगामा विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भगैया दुर्गा मंदिर में दुर्गा माता के सामने माथा टेका समिति सदस्य द्वारा मंत्री को चुन्नी उड़ाया। यहां चल रहे अनुष्ठानों के सम्पन्न होने के बाद माता की प्रतिमा को धूमधाम से विसर्जन किया गया। रेशम नगर भगैया दुर्गा मंदिर में देवी मां की प्रतिमाएं स्थापित की गयी थीं। पंडालों में पिछले नौ दिनों से उत्सव-महोत्सव और विशेष अनुष्ठानों की धूम मची हुई थी। पंडालों में माता दुर्गा, गणेश, कार्तिकेय, लक्ष्मी, सरस्वती आदि की प्रतिमाएं स्थापित की गयी विजय दशमी पर गुरुवार को पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पूजन-अर्चन के बाद प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला सुबह से प्रारंभ हो गया। श्रद्धालुओं ने प्रतिमा विर्सजन से पूर्व भगैया में माता रानी के साथ शोभायात्रा निकाली। बैंडबाजों से सुसज्जित शोभायात्रा ने पुरा गांव के विभिन्न मार्गो पर भृमण किया। इसके बाद प्रतिमाओं को दुर्गा पोखर में विसर्जन किया गया। वहीं, विर्सजन यात्राओं के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। भक्तों जयकार लगाकर मां दुर्गा को अंतिम विदाई नम आंखों से दी मौके पर पुलिस बल समिति सदस्य रूपेश कुमार, सचिव मिथुन कुमार, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार,नीरज कुमार,रवि कुमार,बंटी कुमार,विकेश कुमार, चंदन कुमार, प्रशांत कुमार, समिति सभी सदस्य विसर्जन में मौजुद थे




