गोड्डा

गोपीचक  एसबीआई का एटीएम कई वर्षों से खराब

उपभोक्ता परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : बसंतराय गोपीचक स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम खराब होने से उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता कलीम धपरा, पंचायत के मुखिया आलमगीर आलम, बेलडीहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आदिल फारुकी, कैवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जावेद, सामाजिक कार्यकर्ता वरुण यादव, सामाजिक कार्यकर्ता लोकनाथ गुप्ता, बजरंगी पासवान इत्यादि सैकड़ो ग्रामीण बताया कि गोपीचक एसबीआई बैंक का एटीएम कई वर्षों से खराब है। जब यह बैंक पुराना भवन में था तो बैंक के मैनेजर के द्वारा बताया जाता था की नए भवन में बैंक शिफ्ट होने के बाद नया एटीएम भी लगेगा और सुचारू रूप से एटीएम चालू भी होगा। लेकिन कई महीना पहले नए भवन में भी बैंक शिफ्ट हो गया और एटीएम को भी नया रूम मिल गया लेकिन अब तक जो  एटीएम खराब पड़ा हुआ है। बैंक के मैनेजर द्वारा बताया जाता है कि एटीएम में कुछ मशीन की कमी है। इसके वजह से एटीएम चालू नहीं हो पाया है। आश्चर्य की बात यह है तकनीकी प्रॉब्लम के वजह से एटीएम क्यों नहीं ठीक हो रहा है क्या इसमें राज की बात छुपा है।  क्षेत्र के कुछ सीएसपी संचालक द्वारा निकासी के नाम पर भी हजार पर ₹10 लिया जाता है। कहीं इसी वजह तो नहीं एटीएम ठीक नहीं कराया जा रहा है  अगर कुछ राज की बात नहीं है तो  एटीएम को क्यों नहीं चालू करवाया जा रहा है। शहरों में 1 दिन में एटीएम ठीक हो जा रहा है और बसंतराय क्षेत्र में कई वर्षों से एटीएम खराब है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button