खेलखैरथल

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन 

विजेता रहे चुरू,झुंझुनू एकेडमी :खिलाड़ियों को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल। खैरथल में 69वीं राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता छात्र (17एवं19 वर्ष) 2025 -26 का  समापन समारोह रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में पूर्व विधायक रामहेत यादव के मुख्य आतिथ्य में जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
 कार्यक्रम का समापन के अवसर पर पूर्व  विधायक रामहेत यादव ने कहा खिलाड़ियों को हार से निराश नही होना चाहिए और अधिक मेहनत और लगन से हर लक्ष्य पाया जा सकता है खेलों से अनुशासन, स्वास्थ्य और भाईचारे की भावना विकसित होती है।यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी  इस दौरान बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
प्रतियोगिता मे चुरू,झुंझुनूं ,बीकानेर, सीकर का रहा दबदबा
 राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई टीमें हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में 17वर्षीय छात्र वर्ग मे विजेता झुंझुनु एकेडमी, उप विजेता चुरू, तृतीय एस एस बीकानेर, चतुर्थ स्थान पर सीकर को मिला 19 वर्षीय छात्र वर्ग मे विजेता चुरू, उपविजेता एस एस बीकानेर, तृतीय झुंझुनू, चतुर्थ स्थान खैरथल का रहा
 प्रतियोगिता में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button