
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ मुख सड़क पर बाजार समिति के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने एक बाइक के साथ टक्कर मार देने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि वहान की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक को लगभग 20 से 30 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। सूचना मिलते ही पुलिस से मौके पर पहुंचे और घायल वाहन चालक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही थी।



