असम

असम के दिल की धड़कन जुविन गर्ग की मृत्यु मामले में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को अनावश्यक बयान देना बंद करने की चेतावनी 

गौरव गोगोई ने बढ़ाई आवाज़। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

असम : असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और बीजेपी के आईटी सेल प्रचारकों की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को अनावश्यक और विवादित बोलना बंद करने की अपील की है। गोगोई ने चेताया है कि यदि मुख्यमंत्री ऐसा करना बंद नहीं करते हैं तो 2026 के चुनाव से पहले उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ सकती है। गौरव गोगोई ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री और बीजेपी के आईटी सेल द्वारा असम के सपूत जुविन गर्ग की मृत्यु को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की बातों का कोई सम्मान नहीं बचा है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के पास जांच और पुलिस कार्रवाई के अलावा और कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा है। गोगोई ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री यह भूल गए हैं कि असम के लोग अभी भी इस घटना की गहरी शोकाकुलता में हैं। उन्होंने कहा, “पावर खोने के डर से मुख्यमंत्री इतनी हद तक चले गए हैं कि वे मानवीय संवेदनाएं भी भूल गई हैं।”
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह जुविन गर्ग की मृत्यु से जुड़ी सभी जानकारी जनता के सामने लाएं और असम के लोगों को यह भी बताएं कि जुविन गर्ग की मृत्यु के बाद सिंगापुर में नॉर्थईस्ट फेस्टिवल कैसे चला।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button