अमरोहा
अमरोहा में जोरदार बारिश हुई, सड़कों पर पानी भरा
तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में सोमवार को हुई बारिश ने कई दिनों से जारी मौसम के उतार-चढ़ाव को बदल दिया। काले बादलों के साथ आई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने से ठंडक महसूस की गई। दरअसल, अमरोहा में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही थी, जहां दिन में गर्मी और रात में ठंडक का अहसास होता था। सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। उमड़-घुमड़ कर आए काले बादलों ने आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश की। इससे अमरोहा, हसनपुर, धनौरा और गजरौला सहित पूरे जिले में ठंडक का अनुभव हुआ। इस बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। सोमवार दोपहर को पारा 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 9 (NH-9) पर भी असर पड़ा। हाईवे की सड़क, जोया पुल और सर्विस रोड पर पानी भर गया, जिससे राजमार्ग तालाब में तब्दील हो गया। जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।




