सीकर

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दांता में निकाली शोभा यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

सीकर दांतारामगढ़। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंगलवार को जयपालगिरीजी बगीची स्थित महर्षि वाल्मीकि सर्किल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पुजारी व गणमान्यजनों द्वारा किया गया। जानकारी के अनुसार 07 अक्टूबर 2025 दोपहर 3.15 बजे श्री जयपालगिरीजी की बगीची (महर्षि वाल्मीकी सर्किल) से बैंड बाजा व डीजे के साथ प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए महर्षि वाल्मीकी मंदिर, वाल्मिकी बस्ती पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। जानकारी के अनुसार वाल्मीकि जी को रामायण के रचयिता और संस्कृत के आदिकवि के रूप में जाना जाता है। वहीं सर्व देव महर्षि भगवान वाल्मीकी मंदिर, वाल्मीकी बस्ती, दांता में भजन संध्या रात्रि 8.15 बजे से आयोजित किया गया। इससे पहले सोमवार को रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान वाल्मीकि समाज सहित सर्वसमाज, नगरवासी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button