सिंगरौली

भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया पद से त्याग पत्र

भाजपा संगठन में मची खलबली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी मंगल सरई के महामंत्री प्रमिता दुबे ने महामंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह को महामंत्री प्रमिता दुबे ने लेख किया है कि पारिवारिक कारणो एवं व्यस्तता के चलते महामंत्री पद से इस्तीफा दिया जा रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि जिलेभर में जिला अध्यक्ष एवं मंडल कार्यकारिणियों के गठन से भाजपा कार्यकर्ताओं में धीरे-धीरे नाराजगी पनपने लगी है।
इसके पूर्व भाजपा नव गठित जिला कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष राजेश तिवारी रज्जू ने पद से त्यागपत्र देकर भाजपा संगठन में हलचल मचा दिया था। वहीं अब चर्चा है कि कर्थुआ के एक मंडल महामंत्री भी जिला मंत्री पद से त्यागपत्र देने का मन बना लिया है। भाजपा में शुरू हुए इस्तीफा के दौर से जिला अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर भी तरह-तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button