गाजियाबाद

विश्व दृष्टि दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी में आयोजित आंखों का हेल्थ कैंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
लोनी : विश्व दृष्टि दिवस के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी द्वारा विशेष आंखों का हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। इस अवसर पर मरीजों को आंखों से जुड़ी सामान्य बीमारियों, दृष्टि सुधार के उपाय और डिजिटल युग में आंखों की सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि आजकल लोग कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल पर अत्यधिक समय बिताते हैं, जिससे आंखों पर दबाव बढ़ता है और विभिन्न दृष्टि संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रतिदिन कम से कम 20 मिनट स्क्रीन टाइम कम करने का शपथ दिलाया, ताकि आंखों को पर्याप्त आराम मिल सके।
साथ ही, उन्होंने विटामिन ए युक्त पौष्टिक भोजन के सेवन की सलाह दी और लोगों को नियमित रूप से आंखों का चेकअप कराते रहने का महत्व समझाया। इस हेल्थ कैंप में लोगों का आंखों की जांच, दृष्टि परीक्षण और शुरुआती स्तर की बीमारियों की पहचान की गई।
इस अवसर पर डॉ. मोनू बंसल, तेजवीर गौतम, राकेश भाटिया और रविंद्र सहित कई स्वास्थ्यकर्मी और स्थानीय अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने भी मरीजों को आंखों की देखभाल, संतुलित आहार और डिजिटल डिवाइस के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया।
कैंप में आए मरीजों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समाज में जागरूकता फैलाने और स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button