गोड्डा

मेहरमा के खीरौंधी में आंबेडकर स्मारक पर तोड़फोड़

मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने लिया संज्ञान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मेहरमा : खीरौंधी गाँव में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक पर हुई तोड़फोड़ की घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। इस निंदनीय कृत्य की जानकारी मिलते ही झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री माननीय दीपिका पाण्डेय सिंह शुक्रवार को स्वयं घटना स्थल पर पहुँचीं।मंत्री ने मौके का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा. बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर हमारे संविधान और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे। मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने आश्वासन दिया कि स्मारक का पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण शीघ्र किया जाएगा।ग्रामीणों ने बताया कि इस स्मारक के निर्माण में भी मंत्री जी का विशेष योगदान रहा था। एक बार फिर उन्होंने क्षेत्र में समानता, भाईचारा और न्याय की भावना को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच तेज़ी से जारी है और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button