बरेली
श्रद्धेय नेता जी कहते थे वादा खिलाफी भी सबसे बड़ा भ्रष्टाचार”– वीरपाल सिंह यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी के संस्थापक, किसानों के मसीहा, धरती पुत्र एवं “नेता जी” के नाम से विख्यात श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की तीसरी पुण्यतिथि आज समाजवादी पार्टी कार्यालय, सिविल लाइंस, बरेली में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव वीरपाल सिंह यादव उपस्थित रहे, जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने से हुई। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजवादी परिवार के सदस्य इस मौके पर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने नेताजी के साथ अपने 42 वर्षों के राजनीतिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि “नेता जी का स्नेह और मार्गदर्शन मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।” उन्होंने कहा कि नेता जी कहते थे — “रिश्वत लेना ही भ्रष्टाचार नहीं, किसी से किया वादा न निभाना भी भ्रष्टाचार है। ”
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रहते हुए नेताजी ने किसानों को मुफ्त सिंचाई दी, व्यापारियों को चुंगी से मुक्ति दिलाई, और रक्षा मंत्री के रूप में शहीद सैनिकों के शवों को उनके घर तक ससम्मान पहुँचाने का आदेश दिया।जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने नेताजी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि “नेता जी मन से मुलायम थे, पर इरादे लोहा थे।” उन्होंने कहा कि अगर नेता जी न होते तो आज अखिलेश यादव जी जैसे गरीबों, मजलूमों और पी.डी.ए. के हक़ की लड़ाई लड़ने वाले नेता हमारे बीच न होते।
महानगर अध्यक्ष शमीम ख़ाँ सुल्तानी ने कहा कि नेता जी संगठन और कार्यकर्ता को हमेशा सर्वोपरि रखते थे।
विधायक शहज़िल इस्लाम ने कहा कि “2027 में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी जनकल्याणकारी सरकार बनाएगी।”
पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि “नेता जी संगठन को पद और सत्ता से अधिक महत्व देते थे।”
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुल्तान बेग, विजय पाल सिंह, प्रो. ज़ाहिद ख़ाँ, प्रदेश सचिव मलखान सिंह यादव,सुरेंद्र सोनकर,डॉ देवेंद्र यादव, खुरम बेग,शहर विधानसभा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल, अखलाक अहमद अंसारी, और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है !




