विद्यार्थियों ने किया जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण
ज्ञान के साथ अनुभव भी जरूरी, विद्यार्थियों ने देखा जयपुर का वैभव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बावड़ी। एन एच. 52 पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठीकरिया के कक्षा नौ से बारहवीं तक के 74 विद्यार्थियों ने जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस एक दिवसीय यात्रा में विद्यार्थियों ने साइंस पार्क, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, बिरला मंदिर, बर्ड सेक्शन जू तथा हवा महल का अवलोकन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद माहेश्वरी ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। उन्होंने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा शिक्षण के साथ-साथ वास्तविक अनुभवों से भी जोड़ना है। इस दौरान सजना धायल, अभिषेक शर्मा, सुनील पारीक, चन्द्रदेव सुंडा, राजेंद्र सामोता, ममता, सरोज, मधु एवं विजयपाल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
अभिषेक ने बताया कि भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान, इतिहास और संस्कृति से जुड़ी अनेक रोचक जानकारियाँ प्राप्त कीं तथा इस यात्रा को ज्ञानवर्धक और अविस्मरणीय अनुभव बताया।




