नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में लकड़ी माफियाओं द्वारा हरियाली पर कुल्हाड़ी चलते हुए आम के हरे पेड़ों को काट दिया गया, सुबह होने पर जब वन विभाग को आम के हरे पेड़ काटने की सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। तहसील क्षेत्र में राजनीतिक संरक्षण के चलते लकड़ी माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद है कि लाख पाबंदी के बाद भी लगातार हरियाली नष्ट कर रहे हैं। क्षेत्र के गांव चकोरी स्थित कब्रिस्तान के निकट लकड़ी माफिया द्वारा रविवार की देवता आम के बाग में खड़े आम के हरे पेड़ों को काट दिया गया। सोमवार की सुबह होने पर जब आम के हरे पेड़ काटने की सूचना वन विभाग को मिली तो वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वन क्षेत्र अधिकारी नरेश कुमार द्वारा बताया गया की गाव चकोरी में स्थित राकेश के आम के बाग में लगभग 10 पेड़ों को काटा गया है, विभाग द्वारा जांच की जा रही है जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



