अमरोहा

अमरोहा के सांथलपुर गांव में आग, गरीब परिवार का बड़ा नुकसान

50 हजार नकद, बच्चों के दस्तावेज और कपड़े जले

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद में हसनपुर तहसील क्षेत्र के सांथलपुर गांव में बीती रात एक गरीब परिवार के घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में रामवीर सिंह के परिवार को लगभग ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।जानकारी के अनुसार, यह आग रात करीब 9 बजे घर में बने पूजा स्थल से निकली चिंगारी के कारण लगी। आग की चपेट में आने से मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले रामवीर सिंह की जमा की गई 50 हजार रुपये की नकदी, बच्चों के स्कूल के महत्वपूर्ण दस्तावेज, किताबें, कपड़े और फर्नीचर जलकर राख हो गए।रामवीर सिंह ने बच्चों की फीस और घर की ज़रूरी चीजें खरीदने के लिए यह 50 हजार रुपये नकद घर में रखे थे, क्योंकि बैंक में तकनीकी खराबी के कारण वे पैसे नहीं निकाल पाए थे। पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस परिवार के लिए यह दोहरी मार है।
इस घटना से रामवीर सिंह और उनके परिवार पर संकट गहरा गया है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button