हापुड़

हापुड़ में आवारा कुत्ते का आतंक

6 साल की बच्ची पर हमला, दिल्ली रेफरगंभीर हालत में मासूम, ग्रामीणों में आक्रोश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

हापुड़ जनपद के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां आवारा कुत्ते ने छह वर्षीय मासूम अवनी पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। हमले में बच्ची के चेहरे और शरीर पर गहरे घाव आए हैं, जिसके चलते उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है।घटना उस समय हुई जब नर्सरी की छात्रा अवनी सुबह स्कूल जा रही थी। रास्ते में आवारा कुत्ते ने उसे घेरकर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसे नोच डाला, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। परिजनों को सूचना मिलते ही वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। परिजन राजकुमार ने बताया कि कुत्तों ने अवनी को इतनी बुरी तरह काटा कि उसका मांस बाहर निकल आया। उन्होंने कहा कि गांव में यह पहला मामला नहीं है, कई लोग कुत्तों का शिकार बन चुके हैं।इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button