अमरोहा

दुकान बंद कर घर जा रहे पूर्व प्रधान को गन पॉइंट पर लेकर की लूट की घटना। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर तहसील क्षेत्र के एक गांव के पूर्व प्रधान दुकान बंद कर नौकर के साथ बाइक से घर को जा रहे थे, रास्ते में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने गन पॉइंट पर लेकर थैला छीन कर लूट की घटना को अंजाम दिया। वही गन पॉइंट पर लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुट गई।तहसील क्षेत्र के रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपली दाऊद के पूर्व प्रधान विनोद कुमार पुत्र डोरी लाल नगर के बाईपास मार्ग पर सरिया का कारोबार करते हैं, प्रतिदिन की भांति वह बुधवार की शाम 6 बजे दुकान बंद कर गांव निवासी नौकर तुलाराम के साथ अपनी बुलेट बाइक से घर को जा रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के गांव डगरपुरी एवं बसेड़ा खुर्द के बीच पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने गन पॉइंट पर लेकर उन्हें घेर लिया और नौकर के हाथ में लगे थैला के आधे हिस्ट्री को काटकर भाग गए। पूर्व प्रधान द्वारा इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी में जुटी। पूर्व प्रधान के साथ गन पॉइंट पर लूट की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही पीड़ित पूर्व प्रधान विनोद कुमार द्वारा बताया गया कि वह दुकान बंद करके घर को जा रहे थे रास्ते में हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और नौकर के हाथ से आधा थैला काटकर लूटकर ले गए, लेकिन ठेला लूटने के बाद झीना झपटी में थैले में से एक लाख रुपए की नगदी नीचे गिर गई जो घटनास्थल पर पड़े हुए मिल गए हैं। बदमाश आधा थैला वह टिफिन लेकर फरार हो गए।क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी एवं लूट की घटनाओं से क्षेत्र वासियों में खौफ का माहौल है। जब इस बारे में प्रभारी निरीक्षक प्रेम पाल से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि ओवरटेक करने को लेकर पूर्व प्रधान से मारपीट हुई है। लूटपाट में कोई रुपया नहीं गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button