अयोध्याधर्मराष्ट्रीय

अयोध्या में लगातार नौंवी बार दीपोत्सव का आयोजन

रामनगरी में छाई निराली छटा

अयोध्या । राम की नगरी अयोध्या में लगातार नौवीं बार भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 29 लाख दीयों से अयोध्या जगमगा उठी।
राम की नगरी अयोध्या दीपोत्सव के अवसर पर 29 लाख दीयों की रोशनी से दमक उठी। राम की पैड़ी का कोना-कोना जगमगा उठा। इस दौरान पूरी दुनिया ने अयोध्या का एक ऐसा मोहक रूप देखा जो कि उनके मानस पटल पर सदैव के लिए अंकित हो गया।
राम की नगरी में लगातार नौंवी बार दीपोत्सव का आयोजन किया गया जिसकी भव्यता को पूरी दुनिया ने देखा और कहा कि अब अयोध्या अपने चमकदार वर्तमान से रूबरू हो रही है। दीपोत्सव पर अयोध्या के नाम दो विश्व कीर्तिमान दर्ज हुए। पहले में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 26. 11 लाख दीये जलाए गए। (राम की पैड़ी का विहंगम दृश्य।)
ड्रोन से दीपों की गणना के बाद गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से स्वप्निल दंगारीकर व कंसल्टेंट निश्चल बरोट ने नए कीर्तिमान की घोषणा की।
यह लगातार नौवीं बार विश्व रिकॉर्ड बना है। सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित भाजपा सरकार के अन्य मंत्री व पार्टी पदाधिकारी इस अद्भुत व अविस्मरणीय क्षण के साक्षी बने। (राम की पैड़ी पर शानदार प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।)
वहीं दूसरा रिकॉर्ड सरयू आरती का रहा, जिसमें एक साथ 2100 वेदाचार्यों ने हिस्सा लिया। यह अनूठा रिकॉर्ड योगी सरकार ने दूसरी बार हासिल किया है।
ेदीपोत्सव के इस दुर्लभ दृश्य को देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग उमड़े। बड़ी संख्या में लोग यहां मौजूद रहे। दीपोत्सव के बाद यहां भव्य आतिशबाजी और ड्रोन शो हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button