अमरोहा

पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने कीटनाशक दवा का किया सेवन हालत गंभीर।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान पुलिस ने आरोपी पति को लिया हिरासत में। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया की पत्नी द्वारा गुस्से में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, हालत बिगड़ने पर परिजन पीड़िता को नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए लेकर आए। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस को पीड़िता द्वारा बयान दिए गए। पीड़िता के बयानों के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर दो में स्थित एक गांव में पति-पत्नी में मंगलवार की देर रात किसी बात पर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया की पत्नी द्वारा कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया गया जिससे पत्नी की हालत बिगड़ गई। पीड़िता की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे उपचार के लिए नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर आए जहां सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किये ।पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया। वहीं कुछ गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दोनों पक्षों में फैसला करवाने का प्रयास किया जा रहा था। जब इस बारे में प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया ऐसा कोई भी मामला मेरी जानकारी में नहीं है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button