गोड्डा

झाड़ू लगाकर छठ घाट की बीडीओ ने किया सफाई का शुरुआत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनकल्याण चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा छठ पर्व को लेकर घाटों की साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बैठक कर छठ घाटों की तैयारी पर विस्तार से विचार-विमर्श किया, जिसके पश्चात साफ – सफाई कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बीडीओ  नितेश कुमार गौतम छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे। सफाई कार्य को देख वे स्वयं झाड़ू उठाकर समिति सदस्यों के साथ सफाई में जुट गए। उनके इस कदम से सभी मौजूद लोग प्रेरित हुए। बीडीओ ने मौके पर कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा के प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि घाटों पर ब्लीचिंग पाउडर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी घाटों की सफाई के बाद ब्लीचिंग पाउडर व चुनाई का छिड़काव किया जाएगा, ताकि जल स्वच्छ और निर्मल बना रहे।
समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने बताया कि छठव्रतियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए समिति पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। घाटों पर लाइटिंग, साउंड सिस्टम, कपड़ा बदलने के लिए चेंजिंग रूम तथा अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। मौके पर उपाध्यक्ष सिकंदर यादव, महासचिव विकास यादव, कोषाध्यक्ष धर्मराज पंडित, उपकोषाध्यक्ष अरविंद यादव, सचिव श्यामलाल यादव, सदस्य बलराम कुमार, प्रभाष शील, संजीव कुमार यादव, मुकेश गंधर्व, भोला यादव, सुशील यादव इंजीनियर अजीत कुमार व श्याम दास सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button