बरेली

बरेली में अग्निवीर भर्ती 8 से 16 दिसंबर तक होगी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। यूनिट हेडक्वार्टर्स कोटा (यूएचक्यू) के तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, ट्रेड्समेन, संगीतकार (यंत्र वादक), खिलाड़ी (जेआरसी ट्रायल के प्रतिभागी), लिपिक पद के लिए भर्ती कार्यक्रम जारी हुआ है। आठ से 16 दिसंबर तक जाट रेजिमेंटल सेंटर (जेआरसी) बरेली में रैली होगी। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी शांतनु के मुताबिक भर्ती रैली में जेआरसी के अलावा अन्य रेजिमेंट की वीर नारी के बेटे, जेआरसी के पूर्व या सेवारत सैनिक, शहीद, घायल सैनिक के बेटे, सगे भाई या कानूनी रूप से गोद लिए हुए बच्चे, श्रेष्ठ खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकेंगे। सुबह चार बजे भर्ती स्थल पर पहुंचे भर्ती रैली कार्यक्रम के तहत जिस तिथि में जिस जिले या क्षेत्र के अभ्यर्थियों को रैली में शामिल होना है, उन्हें प्रारंभिक जांच के लिए वांछित प्रमाण पत्र, दस्तावेजों के साथ सुबह चार बजे भर्ती स्थल जाट रेजिमेंटल सेंटर के जाट गेट पहुंचना होगा। सुबह सात बजे के बाद अभ्यर्थी भर्ती में शामिल नहीं हो सकेंगे।
जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि भर्ती रैली की प्रक्रिया पारदर्शी है। अभ्यर्थी को कोई व्यक्ति भर्ती का प्रलोभन दे या किसी दलाल की संलिप्तता प्रतीत होगी तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भर्ती संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को जेआरसी भर्ती कार्यालय से संपर्क करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button