जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समाहरणालय में पैरेंटल मैपिंग हेल्प डेस्क का फीता काटकर किया शुभारम्भ
The District Election Officer inaugurated the Parental Mapping Help Desk at the Collectorate by cutting the ribbon.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह- उपायुक्त मनीष कुमार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी पाकुड़ सह- अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी ने समाहरणालय परिसर में स्थापित पैरेंटल मैपिंग हेल्प डेस्क का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया। इस हेल्प डेस्क का उद्देश्य मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision – SIR) के दौरान मतदाताओं को आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि पैरेंटल मैपिंग एक अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से प्रत्येक मतदाता का सही मतदान केन्द्र से सटीक लिंक सुनिश्चित किया जाता है। यह कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं सुदृढ़ता को बनाए रखने में अत्यंत सहायक है। उन्होंने सभी सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों (AERO) को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रखंड स्तर पर भी पैरेंटल मैपिंग हेल्प डेस्क स्थापित करें, ताकि मतदाताओं को विशेष पुनरीक्षण अवधि के दौरान आवश्यक सहयोग व जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।



