सिंगरौली
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह का हुआ भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह राणावत के सिंगरौली प्रवास के दौरान जिले की राजनीतिक सरज़मीं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जिला प्रवेशद्वार माने जाने वाले जनपद पंचायत देवसर क्षेत्रांतर्गत जियावन में उनके आगमन पर जनपद अध्यक्ष प्रनव पाठक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं पुष्पवर्षा कर आत्मीय अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सिंगरौली सुन्दर लाल शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष सीधी देव कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री विक्रम सिंह चंदेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश कान्त द्विवेदी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जियावन क्षेत्र में राणावत के स्वागत को लेकर माहौल उत्सवमय रहा जगह-जगह स्वागत द्वार, पुष्पमालाओं और नारों से पूरा क्षेत्र “राणावत जी जिंदाबाद” के जयघोष से गूंज उठा।



