रामपुर शाहबाद
शाहबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शुक्रवार को नगर के कमला ईडन गार्डन स्कूल व कोतवाली परिसर में भारत रतन लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई उनके चित्र पर फूल माला अर्पण की गई स्कूल परिसर मे सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई इसके बाद सभी बच्चों और शिक्षकों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ ली जयंती के अवसर पर कोतवाली पुलिस द्वारा रन फॉर यूनिटी में भाग लिया जिसमें सभी महिला पुलिसकर्मी आदि ने रन फॉर मैं भाग लिया इस सभा में भाजपा नेता सुरेश बाबू गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारतीय संविधान निर्माण और राष्ट्रीय एकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने भी सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवन शैली को प्रस्तुत करते हुए बताया पटेल ने राज्य के गवर्नर की शक्ति समिति रखने का मॉडल संविधान भी प्रस्तुत किया जिससे लोकतांत्रिक सरकार की स्वतंत्रता सुरक्षित रही संविधान के अंतिम रूप में राज्यों के लिए भीलवाड़ा शाही रियासतों से जुड़ी शर्तें सुनिश्चित करने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर व्यापार मंडल से मुकेश कुमार गुप्ता बीजेपी नेता सुरेश बाबू गुप्ता कोतवाली प्रभारी संजय कुमार अपराध निरीक्षक संजय सिंह उप निरीक्षक दिलीप कुमार उपनिरीक्षक रामचंद्र कॉन्स्टेबल अनिल कुमार अमित कुमार मुकुल कोशिंदर नरेंद्र कुमार व समस्त पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।


