झुंझुनू

सारी धाम में संत जोरादास की आठवीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई 

सत्संग में वही भजनों की रसगंगा भंडारे में श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं सुलताना। सारी धाम में ब्रह्मलीन संत जोरादास महाराज की 8 वी पुण्य तिथि पर बाबा रामदेव मंदिर सारी में सत्संग और भंडारे का आयोजन किया गया।  धाम के पीठाधीश्वर कैलाश दास महाराज सारी ने बताया कि सुबह 9:15 पूजा पाठ हवन किया गया। इसके बाद सुबह 10:15 बजे सत्संग और भंडारा शुरू किया गया। जिसमें संत लक्ष्मीदास महाराज, फतेहदास महाराज, शीशराम दास महाराज, संजय दास महाराज,रामदास, श्रुति साहेब ने गुरुजी की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर मोनिका बीकानेरी, विनोद कुमार,  ओमप्रकाश लोनिवाल, कर्मवीर देवान, बीहारीलाल कड़वासरा, हड़दयाल, शक्तिसिंह मोइ, सीताराम त्यागी, राजेश बजाड़ , सुरेश चितोशा, लक्ष्मन सपेरा,  चंदगीराम जसरापूर, सुनील लोयल, किशनलाल कड़वासरा सहित काफ़ी संख्या में भक्त श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button