अमरोहा

खेत की रखवाली करने गया किसान लापता कोतवाली में मे दी गुमशुदगी की तहरीर। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र मे रहस्यमय तरीके से किसान लापता। परिजनों ने कोतवाली में दी गुमशुदगी की तहरीर। कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी किसान इंदर सिंह रविवार रात करीब 8 बजे अपने घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित ट्यूबवेल पर खेत की रखवाली करने गया था।सोमवार की सुबह 10 बजे तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खेत पर पहुंचने पर परिजनों ने चारपाई पर इंदर सिंह का मोबाइल फोन जिस पर समाचार चल रहे थे और टॉर्च रखी मिली। कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक भी खड़ी पाई गई, लेकिन किसान का कोई सुराग नहीं मिला।परिजनों ने तत्काल उनकी तलाश शुरू की और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद सोमवार शाम करीब 4 बजे लापता किसान की पत्नी हर प्यारी परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचीं और गुमशुदगी की तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि तमाम प्रयासों के बावजूद उनके पति का कोई सुराग नहीं मिला है।किसान के अचानक लापता होने से परिजन चिंतित हैं। वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि किसान की गुमशुदगी की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button