बरेली

सेन्ट्रल गुरुपर्व 4 एवं 5 को बरेली कॉलेज बरेली के हॉकी ग्राउंड पर मनाया जाएगा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली। जगतगुरु साहिब श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में हर साल की भांति सेंट्रल गुरु पर्व कमेटी 4 एवं 5 नवंबर को बरेली कॉलेज बरेली के हॉकी ग्राउंड पर सेन्ट्रल गुरुपर्व एवं समूह संगत के सहयोग से मनाया जा रहा है। जिसमें पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे व कथा वाचक संगत को गुरबाणी कीर्तन से निहाल करेंगे। गुरु नानक साहिब केवल सिखों के ही नही अपितु समूचे जगत के गुरु हैं ।
इस कार्यक्रम में गुरु साहिब की शिक्षाओं को समझने के लिए समागम में विशेष रूप से कीर्तनी व प्रचारक पहुंच रहें हैं। यह जानकारी कमेटी के कमेटी के महासचिव हरप्रीत सिंह खालसा ने प्रेस वार्ता में दी । कमेटी अध्यक्ष परमजीत सिंह ओबेरॉय ने समूह संगत को इस प्रोग्राम में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील की एवं धन्यवाद किया । इस बार विशेष तौर पर भाई इंद्रजीत सिंह, डॉ अलंकार सिंह, भाई हरविंदर सिंह गंगानगर वाले भाई हरप्रीत सिंह के प्रोग्राम में हाजरी भरने पहुंच रहें हैं । इस प्रेस वार्ता में स परमजीत सिंह ओबरॉय स हरप्रीत सिंह स दलबीर सिंह, स देवेंद्र सिंह, सतवंत सिंघ, परमजीत सिंघ दुआ, मंजीत सिंह नागपाल, सिख मिशनरी कॉलेज के जोनल ओर्गनइजेर मनमीत सिंह, गुरमीत सिंह मनचंदा ,हरप्रीत सिंह बिंद्रा एवं शहर के सभी कमेटियों के पदाधिकारी शामिल हुए ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button