साहेबगंज

अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

Grand inauguration of Under-16 cricket tournament

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज, 09 नवम्बर 2025 जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आज सिद्धों कान्हू स्टेडियम, साहिबगंज में अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ सदर एसडीओ अमर जॉन आइंद एवं सदर सीओ बासुकिनाथ टुडु ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं बैट से बॉल मारकर किया वही कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत जिला क्रिकेट संघ की ओर से बुके भेंट कर किया गया जेएससीए सदस्य बोदी सिन्हा ने बताया कि टूर्नामेंट में जिले की कुल10 टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट विशेष है क्योंकि पहली बार मिट्टी के बने टर्न पिच पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है,इसके साथ ही सभी मैचों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और स्कोरिंग की जा रही है,जिससे पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता बनी रहे उन्होंने यह भी बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जेएससीए की विशेष नजर रहेगी,जिससे भविष्य में राज्य स्तरीय टीमों के चयन में जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर मिल सके। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव अंकुर सिन्हा, टूर्नामेंट इंचार्ज मो.अशफाक,सतीश सिन्हा,चेतन भारतीय,अशोक चौधरी,डॉ. तुफैल, कमल महावर,संतोष सिंह,गोपाल सिंह,चतुरानंद पांडे,राजेश यादव, चन्दन यादव,काजू,प्रभाकर कुमार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे सिद्धों कान्हू स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट ने जिले के क्रिकेट प्रेमियों में नया उत्साह देखा गया है। आने वाले दिनों में रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button