
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के मंडरो प्रखंड सभागार में मंगलवार को आवास,VBG-RAM-G,15वें वित्त आयोग समेत अन्य विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता मंडरो प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव ने की।बैठक में विभिन्न पंचायतों में चल रही योजनाओं की प्रगति एवं लंबित कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई।इस दौरान बीडीओ मेघनाथ उरांव ने संबंधित कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के अंदर हर हाल में पूरा करना सुनिश्चित करें।योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और कार्यों की नियमित निगरानी करने पर भी जोर दिया गया,अधिकारियों ने योजना वार प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विकास योजनाओं को गति देना और ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना रहा।वही बैठक में बीपीओ अभिषेक आनंद, जनसेवक निकोलस मरांडी,जनसेवक संतोष हेम्ब्रम, बीपीएआरओ दयानंद,ऑपरेटर आसित,आवास कोऑर्डिनेटरों ओम कुमार झा समेत अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे।



