बहराइच

प्रधानमंत्री बना रहे सरदार पटेल व मुखर्जी के सपनों का भारतः सुभाष त्रिपाठी 

"भाजपा ने निकाली आठ किलोमीटर लंबी "भव्य एकता यात्रा"

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरदार वल्लभ भाई पटेल व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत बना रहे हैं। कश्मीर में धारा 370 को समाप्त किया। मेड इन इंडिया-मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया की मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं। ये बातें सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित पदयात्रा के दौरान भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहीं।
विधायक सुभाष त्रिपाठी व निशंक त्रिपाठी के नेतृत्व में शनिवार को पयागपुर के भग्गडवा बाजार से चली आठ किलोमीटर पदयात्रा हुजुरपुर हनुमान मंदिर पर सम्पन्न हुई। पद यात्रा में बतौर अतिथि शामिल हुए प्रदेश मंत्री शिवभुषण सिंह ने कहा कि विकास व विरासत का संरक्षण भाजपा का उद्देश्य है भाजपा सरकार में महापुरुषों को पुरा सम्मान दिया जा रहा है।
विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि सरदार पटेल ने हैदराबाद, जूनागढ़ समेत देश के नवाबों को एक साथ लेकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने का कार्य किया था। उन्होंने सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। सरदार पटेल का सपना आत्मनिर्भर बनाना था, जिसे मोदी सरकार पूरा कर रही है। 59 हजार गांवों से मिट्टी और लेकर गुजरात में 790 फिट ऊंची प्रतिमा बनाई गई है। पूर्व मंत्री ने कहा कि विकास के साथ विरासत का संरक्षण भाजपा का सपना है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर तैयार है। बाबा विश्वनाथ का कारिडोर व महाकाल लोक बना है। पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिल रहा है। डवल इंजन की भाजपा सरकार में चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर की चर्चा पूरे देश में होती है। पदयात्रा कर रहे लोगों पर जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प बरसाए और सरदार पटेल के जयकारे लगाए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, प्रदेश कार्य समिति किसान मोर्चा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा सुरेश प्रताप सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी, ब्लाक प्रमुख समय प्रसाद मिश्रा, विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सच्चिदान्नद पाठक, जिला मंत्री हरेन्द्र विक्रम सिंह, पूर्वा उपाध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र पाठक, प्रभारी पयागपुर कमलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सत्य प्रकाश सत्या, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा आनन्द पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पंकज सिंह, मण्डल अध्यक्ष हुजूरपुर दुर्गेश सिंह रैकवार, मण्डल अध्यक्ष कटका राम निवास निषाद, मण्डल अध्यक्ष विशेश्वरगंज विष्णु दयाल चौहान, मण्डल अध्यक्ष पयागपुर प्रमोद कुमार पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष धनुही सन्तोष गौतम, विक्रान्त शेखर सिंह, सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button