बरेली

अगर धर्म सुरक्षित रहेगा तो हम सुरक्षित रहेंगे

पूज्य अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता देवी हेमलता शास्त्री 

 नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो                   
बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र स्थित खंडेलवाल कॉलेज परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को संगीतमयी कथा सुनाते हुए देवी जी ने कहा जीवन का एक ही लक्ष्य सनातन धर्म की उन्नति अर्थात भारत वर्ष की प्रगति। लेकिन ये जिम्मेदारी सिर्फ मेरी नहीं अपितु समस्त सनातनियों की है
भक्तों को भगवान श्रीराम के आदर्शपूर्ण जीवन की कथा सुनाई और उनके गुणों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने श्रीराम के चरित्र, उनके आदर्शों और उनकी मर्यादा की चर्चा करते हुए बताया कि रामजी ने अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए कितने कठिन संघर्षों का सामना किया।
देवी ने भक्तों को बताया कि हमें संतो की सेवा करनी चाहिए। उन्हौने कहा कि संत वे होते हैं, जिन्होंने अपने जीवन में सत्य, प्रेम और भक्ति की साधना की है। देवी जी ने कहा कि जब हम संतों की सेवा करते हैं, तो हमारी आत्मा की शुद्धि होती है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।
देवी जी ने भक्तों को बताया कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने धर्म का सम्मान करें और उसे सुरक्षित रखें। विशेषकर बच्चों को धर्म का ज्ञान देना चाहिए, ताकि वे भी सही और गलत के बीच अंतर समझ सकें और एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकें। गिरधर गोपाल, डॉ0 विनय खंडेलवाल, अमरेश कुमार, डॉ आरके सिंह, अमन खंडेलवाल सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button