प्रेरणादायी उदबोधन और सांस्कृतिक कार्यक्रम से छात्र छात्राओं में हुआ नई ऊर्जा का संचार*
मेधावी छात्र-छात्राओं को विधायक मधु भगत ने किया सम्मानित

कई सवालों के मिले जवाव, मानसिक तनाव से मिली मुक्ति, लक्ष्य का रास्ता हुआ साफ
जिले के आईएएस-आईपीएस अधिकारियों ने दी मोटिवेशन टिप्स
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : जिले का परसवाड़ा क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है। जिसे क्षेत्रीय विधायक मधु भगत भी अपना भरपूर योगदान दें रहे है। बच्चों के बीच जाकर उनके शिक्षा के प्रति प्रेरणा देना और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना महत्वपूर्ण कदम रहा है। इसी बीच उन्होंने परसवाड़ा मुख्यालय स्थित सांदीपनी विद्यालय में उड़ान से शिखर तक मोटीवेशनल कार्यक्रम आयोजित किया। जहाँ उन्होंने जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक राशि देकर सम्मानित किया।
यहाँ कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उसके बाद विधायक मधु भगत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वही स्कूली छात्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में शमा बाँधी। अतिथि सत्कार व – स्वागत गीत के बाद जिले के आईएएस आईपीएस अधिकारियो ने मोटिवेशन टिप्स साझा की।
अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को अपना अनुभव साझा कर बताया कि उत्साह और परिश्रम के साथ लक्ष्य खोजना चाहिए। यहाँ सीइओ अभिषेक सराफ ने हीरे और कोयले का उदाहरण दिया और बताया की अधिक तापमान और दवाव के बाद हीरा बनता है। अधिकारियों ने कहा कि शैक्षिक सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के महत्व पर जोर देता है। छात्रों को अपने अध्ययन क्षेत्र से जुड़ी अवधारणाओं, तकनीकों और सिद्धांतों में महारत हासिल करने के लिए दृढ़ता का प्रदर्शन करना होगा। समाज में विद्यार्थी के लिए मोटिवेशन का एक महत्वपूर्ण स्तंभ सकारात्मक सोच है। एक सकारात्मक मानसिकता के बिना, छात्र अपने लक्ष्यों की ओर सही दिशा में आगे नहीं बढ़ सकते। इसके अलावा मनोवैज्ञानिक डॉ कीर्ति सिंह और प्रदीप श्रीवास्तव ने भी छात्र छात्राओं को टिप्स दिए और प्रेरणादायक उधबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं के अहम सवालों के जवाब देकर उनका मार्ग प्रशस्त भी किया। मानसिक स्वास्थय एवं भविष्य निर्माण सिविल सर्विसेस एक उज्जवल भविष्य के साथ राष्ट्रीय
सेवा मिशन के तहत परसवाडा मुख्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना भी की।
विधायक मधु भगत की पहल पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ कक्षा 10वी के 82 छात्र छात्राओं और कक्षा 12वी के 12 छात्र छात्राओं को पुरस्कृत राशि देकर सम्मानित किया। विधायक मधु भगत ने कहा कि वे हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने कार्य कर रहे है। क्षेत्र के दौरे में देखते आये है कि बच्चों की मानसिकता में पॉजिटिव सोच देखने नहीं मिलती थी। वे तनाव में रहकर लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयासरत रहते है। ऐसे में उन्हें मोटिवेशनल टिप्स की आवश्यकता महसूस हुई, तो हमने इस कार्यक्रम की रणनीति तैयार की और निर्णय लिया कि उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले को सम्मानित किया जाना चाहिये। इस कार्यक्रम के जरिये हमने छात्र छात्राओं को मोटिवेट भी किया और उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को सम्मानित भी किया। हमें उम्मीद है कि इस बड़े कार्यक्रम से बच्चों में नई ऊर्जा का संचार होगा और वे अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे l
इस पुरे आयोजन में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ, एएसपी आदर्शकांत शुक्ला, एसडीएम अर्पित गुप्ता, कार्तिकेय जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी समेत छात्र छात्राओं को मेटिवेट करने के लिये मुख्य वक्ता के रूप में मनोवैज्ञानिक डॉ कीर्ति सिंह और प्रदीप श्रीवास्तव संस्थापक पीएस एकेडमी इंदौर उपस्थित रहे।




