कानपुर

विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा छात्रों की आंखों की जांच की गयी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : कोआपरेटिव इस्टेट द्वारा संचालित कोपेस्टेट शिक्षा सदन जू.हा. स्कूल 46-बी दादा नगर में जीवन बृद्धा आश्रम के संस्थापक अजीत सक्सेना एवं उनकी टीम द्वारा कनिका हास्पिटल व वंशीधर चिकित्सा सेवा संस्था के सहयोग से शिक्षारत छात्रों के लिए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर’ का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ जननायक अजय कपूर एवं कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने किया। अजीत सक्सेना और उद्यमियों ने मुख्य अतिथियों का माला पहनाकर अभिनन्दन किया। यह नेत्र जांच शिविर छात्रों के स्वास्थ्य और बेहतर दृष्टि की दिशा में एक सेवाभावी प्रयास है,जिसमें विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा छात्रों की आंखों की जांच की गयी और आवश्यक दवाइयॉ उपलब्ध करायी गयी। चेयरमैन विजय कपूर ने बताया कि जिन बच्चों को चश्में की आवश्यकता है,उनकी जांच करके,उन्हें विद्यालय की तरफ से नि:शुल्क चश्में उपलब्ध कराये जायेंगे। जांच के बाद बच्चों को फल भी वितरित किये गए मुख्य अतिथि अजय कपूर ने चेयरमैन विजय कपूर और उद्यमियों को साधुवाद देते हुए कहा कि बड़े भाई विजय कपूर जहां हर एक की परेशानियों को दूर करने में प्रयासरत रहते हैं,वहीं यहां के उद्यमी भी उनके हर सेवाकार्य में कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े रहते हैं,जिसके लिये वे धन्यवाद के पात्र हैं। चेयरमैन विजय कपूर ने जीवन बृद्धा आश्रम के संस्थापक अजीत सक्सेना (पिंकी),राजेन्द्र तिवारी, राजकुमार कुशवाहा,करन तिवारी,प्रहलाद गुप्ता, अखिलेश गुप्ता एवं कनिका हास्पिटल व वंशीधर चिकित्सा सेवा संस्थान के चिकित्सकों डा. अनिल वर्मा,डा. शुभांश,डा. जितेन्द्र,डा. धर्मेन्द्र,डा. अनुराग व डा. रिषभ को भी परोपकारी कार्यो में सेवारत रहने के लिये साधुवाद दिया। इस अवसर पर चेयरमैन विजय कपूर,उद्यमी नरेश पंजाबी,पम्मी खन्ना,डिप्टी कुमार,शिव कुमार प्रजापति,भारत सिंह पाल, राजकुमार वर्मा,अरविन्द पिपरसेनिया,अशोक जुनेजा, अनिल श्रीवास्तव,अरविन्दर सिंह,सीताराम शुक्ला,मनीष सेठी,अभिषेक शुक्ला,अमित हाण्डा,राजेश भल्ला,प्रदीप माहेश्वरी,अखिलेश गुप्ता,मंटू सिंह,महेश शर्मा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button