झुंझुनू

 तेजाजी बोर्ड का संचालन करने की मांग को लेकर महिला मोर्चा का प्रदर्शन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं।  शहर के इंदिरा नगर में राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की झुंझुनूं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुभिता पूनियां के नेतृत्व में तेजाजी बोर्ड का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए इंदिरा नगर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की ब्लॉक उपाध्यक्ष अनिला राहड़ व ब्लॉक प्रभारी मनिषा बुडानिया ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 2023 में जाट समाज के उत्थान के लिए तेजाजी बोर्ड का गठन किया गया था। लेकिन तेजाजी बोर्ड का संचालन आज तक शुरु नहीं किया गया है। जिससे जाट समाज में नाराजगी व्याप्त है। ब्लॉक महासचिव अनिता चौधरी एवं उपाध्यक्ष संतरा देवी ने जाट समाज के उत्थान के लिए राजस्थान सरकार से तेजाजी बोर्ड का सुचारू रूप से संचालन करके स्पेशल बजट आवंटन कर तेजाजी बोर्ड को संचालित करने की मांग उठाई। इस अवसर पर अनिता देवी, संतोष देवी, सुमित्रा देवी, राजकमल एवं पूजा देवी सहित अनेक महिलाओं ने प्रदर्शन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button