अमरोहा
धनौरा ब्लॉक में कार्यकत्री के 62 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के धनौरा ब्लॉक में कार्यकत्री के 62 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार 4 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाली विधवा महिलाओं को वरीयता दी जाएगी।
ब्लॉक के विभिन्न गांवों में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद लंबे समय से खाली पड़े थे। इन पदों को भरने के लिए शासन स्तर पर लगातार मांग की जा रही थी। अब शासन से हरी झंडी मिलने के बाद जिला कार्यक्रम विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाल विकास परियोजना अधिकारी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार विकास भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा।
आवेदकों को अपने सभी आवश्यक अभिलेख कार्यालय में जमा करने होंगे। कार्यकत्री पद के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है, और विधवा महिलाओं को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।



