मथुरा

ग्राम पंचायत अधिकारियों ने की शोषण रोकने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। जिला मुख्यालय पर ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की बैठक सियाराम गौतम एवं राम कुमार चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई l बैठक में ग्राम विकास अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत अधिकारियों (सचिवों) पर निरीक्षण के नाम पर अनावश्यक शोषण किए जाने, वेतन रोके जाने एवं बिना पक्ष जाने एक तरफा निलंबन रूपी उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का विरोध किया गया। उन्होंने समस्याओं के समाधान न होने पर तीन दिन बाद आंदोलन का ऐलान किया। बैठक में कहा गया कि आपदा के समय को छोड़कर अवकाश के दिनों में कार्य न लिया जाए l कार्यालय अवधि के बाद कोई ऑनलाइन या ऑफलाइन मीटिंग न रखी जाए l पेंशन, शादी अनुदान के प्रकरणों का सत्यापन ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण)/ सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) से कराया जाए l बैठक का संचालन महामंत्री हरेंद्र सिंह द्वारा किया गया l बैठक में मुख्य वक्ता सौरभ मिश्रा, बिशन सिंह, पवन वर्मा, पूजा आदि रहे। बैठक का समापन वीरेश शर्मा द्वारा किया गया l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button