खैरथल
बच्चो की ई-केवाईसी के लिए खुली रही राशन की दुकाने
कुछ जगह राशनडीलर की दुकान बंद मिलने से लोग हुए परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : आज (रविवार, 23 नवंबर) को बच्चों के लिए ई-केवाईसी के वास्ते जिला खैरथल-तिजारा में कई जगहों पर राशन डीलरों ने दुकानें खुली रखी गई क्योंकि सरकार ने इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए यह निर्देश दिया है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों को ई-केवाईसी से छूट है, लेकिन 5 से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। ई-केवाईसी नही कराने पर राशनकार्ड से नाम काट दिया जाता है और लाभार्थी को लाभ नही मिलता है
मिली जानकारी के अनुसार कई राशन डीलर ने प्रशासन के आदेश को धत्ता बताते हुए राशन की दुकान नही खोली और ई-केवाईसी से इंकार कर दिया समाजसेवी जीतेंद्र कुमार मुसी ने बताया लोग बच्चो को लेकर सुबह वल्लभग्राम कुटिया की राशन की दुकान पर पहुंचे बंद होने के कारण उनको परेशानियों का सामना करना पड़ा जिससे लोंगो मे गुस्सा दिखा लोगो ने प्रशासन से मांग की ऐसे डीलरो पर कठोर कार्यवाही की जावे जो प्रशासन के आदेशो की अवहेलना करते है और जनता को परेशान करते हैं और जो डीलर जनता के हित मे अच्छा काम करते है उन्हें पुरूस्कृत करना चाहिए



