खेलबालाघाट

खेल को बढाने रिंकू मिश्रा ने की 755 किमी साईकिल यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बालाघाट(म0प्र0) : जिले के विख्यात बैडमिंटन एवं टेनिस खिलाड़ी रूपेश मिश्रा (रिंकू) पिता स्वर्गीय आनंद मिश्रा एवं श्रीमती मीना मिश्रा के सुपुत्र ने बालाघाट से श्री अयोध्या धाम तक की प्रेरणादायी 755 किलोमीटर की साहसिक साइकिल यात्रा सफलतापूर्वक के साथ-साथ पूर्ण की। यह यात्रा 10 नवंबर को सुबह 7 बजे पुराने राम मंदिर एवं कालीपुतली चौक हनुमान मंदिर से प्रारम्भ हुई। जो कि नवंबर 2025 को उन्होंने अयोध्या पहुँचकर प्रभु श्री रामलला के दर्शन  आशिर्वाद प्राप्त उपरान्त खत्म हुई l

            साईकिल यात्रा के बारे प्रेस कॉन्फ्रेंस को रिंकू मिश्रा ने बताया कि मेरा मुख्य उद्देश्य रामलला के दर्शन कर उनके चरणों में ये हाजिरी लगाकर निवेदन करना था कि हे प्रभु आप बालाघाट में खेल को बढ़ावा देने हेतु 3 कोर्ट वाले बैडमिंटन हॉल के निर्माण के लिए ज़िले के कलेक्टर और खेल से जुड़े आला अधिकारियों को ये स्मरण कराए l उन्हें ये काम की मन मे प्रेरणा देवे जिससे वो सभी बालाघाट में बैडमिंटन खेल और खिलाड़ी  का नाम प्रदेश के साथ-साथ देश विदेश मे अपनी ख्याति बड़ा सके l इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री गृह मंत्री एवं खेल मंत्री को इस संबंध में पत्र प्रेषित किए है ताकि यात्रा का उदेश्य पूरा हो सके l

         सेवाभावी बैडमिंटन खिलाड़ी और रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि रिंकू मिश्रा बैडमिंटन एवं टेनिस के कुशल खिलाड़ी रहे है जो कॉलेज बैडमिंटन टीम के कप्तान रहते हुये इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन चैंपियनशिप के खिलाड़ी रहे है l अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया है साथ ही उनके विद्यार्थी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर रहे हैं l ये हमेशा से खिलाड़ी बच्चों के लिये अत्यंत विनम्र, मेहनती एवं समर्पित रहे है l

      खेल प्रेमी और शिक्षा जगत मे सेवा भाव से कार्य करने वाले राजेश तिवारी ने कहा कि 755 किमी की यह 8- दिवसीय यात्रा उनकी अद्भुत भक्ति, इच्छाशक्ति और खेल भावना को दर्शाती है जिससे हर खिलाड़ी छात्रों को सबक लेना चाहिये l

             समाजसेवी और व्यवसायी संजय वैध ने कहा कि यह उपलब्धि बालाघाट के लिए गौरव का विषय है और इससे युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा दिलाती है l

       इस पत्रकार वार्ता में इनके अलावा बैडमिंटन से जुड़े खिलाडियों में समाजसेवी कॉन्ट्रैक्टर लावेष घर्डे , मनीष अग्रवाल,अनीश दिवान , हरमिनदर गांधी, दीपक मोटवानी , शिवशंकर भगत , सुभय वैध आदि शामिल थे l

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button