बालाघाट

रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल का हैंडओवर–टेकओवर एवं थैंक्स गिविंग समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल का हैंडओवर–टेकओवर एवं थैंक्स गिविंग समारोह शहर के प्रतिष्ठित होटल में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष रोटेरियन संदीप असाटी ने वर्ष 2026-27 के नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन अंकित अग्रवाल को क्लब का आधिकारिक रूप से कार्यभार सौंपा।
इसी क्रम में वर्ष 2025-26 के सचिव रोटेरियन आशीष साहू ने क्लब की समस्त परिसंपत्तियां, अभिलेख एवं आवश्यक दस्तावेज वर्ष 2026-27 के सचिव रोटेरियन एडवोकेट विक्रम सिंह भूते को विधिवत हस्तांतरित किए।
वर्ष 2025-26 के कोषाध्यक्ष रोटेरियन राजेश गांधी ने पूरे रोटरी वर्ष का आय-व्यय एवं वित्तीय लेखा-जोखा क्लब के सभी सम्माननीय सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके पश्चात नए कोषाध्यक्ष रोटेरियन संतोष नाहर को खातों एवं वित्तीय कार्यों से संबंधित सभी दस्तावेज एवं अभिलेख विधिवत हैंडओवर किए गए।
               इस अवसर पर इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट रोटेरियन संदीप असाटी ने अपने कार्यकाल के दौरान क्लब को मिले सहयोग के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष आयोजित प्रत्येक सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने पूरी निष्ठा, समर्पण और टीम भावना के साथ योगदान दिया। सभी सदस्यों के सहयोग के कारण रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल द्वारा आयोजित विभिन्न सेवा परियोजनाओं एवं आयोजनों को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 में विशेष पहचान मिली तथा क्लब को अनेक प्रतिष्ठित डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। उन्होंने इन उपलब्धियों का श्रेय क्लब के प्रत्येक सदस्य को दिया।
              रोटेरियन संदीप असाटी ने नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन अंकित अग्रवाल को उनके कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में क्लब सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा और समाजहित में और अधिक प्रभावी गतिविधियां आयोजित करेगा।
       नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन अंकित अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्लब की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए सेवा, मित्रता एवं समाज कल्याण के नए आयाम स्थापित करने का प्रयास करेंगे।
*इनकी रही विशेष उपस्थिति*
कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ एवं सम्माननीय सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही। इनमें पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन कमलजीत सिंघ छाबड़ा, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन बलजीत सिंघ छाबड़ा, रोटेरियन राजेंद्र सिंघ छाबड़ा, रोटेरियन नरेन्दर सिंघ छाबड़ा, रोटेरियन रवि सचदेव, रोटेरियन हरजीत पाल सिंघ राजपूत, रोटेरियन लखविंदर सिंह भंगल, रोटेरियन मुकुल राठौर, रोटेरियन राहुल तुरकर, रोटेरियन सौरभ हरिनखेरे, रोटेरियन डॉ. प्रदीप मेश्राम एवं रोटेरियन धनेंद्र कुमार रहांगडाले सहित क्लब के अन्य सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहे।
            कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सभी सदस्यों ने नए अध्यक्ष एवं नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आगामी रोटरी वर्ष में भी “Service Above Self” की भावना के साथ समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button