बालाघाट

युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में नेतृत्व का अवसर देगा VBYLD-2027

बालाघाट के युवाओं से 30 सितंबर तक Viksit Bharat Quiz में भाग लेने की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
        बालाघाट। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)-2027 के संबंध में आज सर्किट हाउस, बालाघाट में प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रांजल अग्रवाल, जिला युवा अधिकारी, माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, बालाघाट तथा राहुल बारेश, जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन  सी आर जंघेला लेखा अधिकारी OSD माय भारत बालाघाट उपस्थित रहे।
प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि VBYLD-2027 का उद्देश्य देश के युवाओं को विकसित भारत @2047 के निर्माण में सक्रिय भागीदारी, नेतृत्व और अपने नवाचारपूर्ण विचार प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करना है। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें भाग ले सकते हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत Viksit Bharat Challenge, Cultural Track, Design for Bharat, Hack for Social Cause, Youth Entrepreneurs Challenge और Youth Parliament सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बालाघाट Central Bharat Heartland क्षेत्र का हिस्सा है, जहां “Tribal Leadership, Natural Resources & Inclusive Development” विषय पर युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में Viksit Bharat Quiz आयोजित किया जा रहा है। युवाओं को 30 सितंबर 2026 तक माय भारत पोर्टल पर क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। चयनित प्रतिभागियों को जिला एवं राज्य स्तर से होते हुए राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।
राष्ट्रीय स्तर का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में होगा, जहां देशभर के चयनित युवा अपने विचार एवं नवाचार प्रस्तुत करेंगे।
अधिकारियों ने बालाघाट के युवाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय पहल का हिस्सा बनने की अपील की। इस अवसर पर श्री राहुल बारेश जिला खेल अधिकारी बालाघाट ने मां तुझे प्रणाम की भी जानकारी दी साथ कार्यक्रम में  सी आर जंघेला लेखा अधिकारी OSD माय भारत बालाघाट, अजय बैस क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सूचना एवं प्रचार अधिकारी सिद्धार्थ गेडाम युवा नेता की उपस्थिति रही
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button