अमेठी

अवकाश के दिन भी खुले परिषदीय विद्यालय

शिक्षक और स्वास्थ्य विभाग कर रहे एस आई आर फॉर्म की फीडिंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। जिले में अवकाश के दिन भी विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण अभियान युद्ध स्तर पर जारी रहा।
सभी तहसीलों में 551 बूथ लेवल अधिकारी चारों विधान सभा क्षेत्रों के गांवों में घर-घर जाकर मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य कर रहे हैं। अभियान के तहत पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने मृत व्यक्तियों के नाम हटाने और गलत प्रविष्टियों को सुधारने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
वही विधानसभा क्षेत्र में डाटा फीडिंग के लिए ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है। इसके कार्य में तेजी आई है प्रत्येक तहसील में 200 से लेकर 300 तक कर्मचारी इस अभियान में लगाए गए हैं।
अवकाश के दिन भी आज सभी परिषदीय विद्यालय खुले रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी
अमेठी संजय चौहान के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षक व कर्मचारी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा
एस आई आर फार्म एकत्र कर उनकी आनलाइन फीडिंग का कार्य दिनभर किया गया।
अवकाश के दिन अमेठी तहसील
के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षको और स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सुबह से उपस्थित होकर बीएलओ द्वारा एकत्रित किए गए फॉर्मों को अध्यापकों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी द्वारा सर्वर पर ऑनलाइन फीडिंग का कार्य दिनभर किया गया। न्याय पंचायत ताला के परिषदीय विद्यालय दरखा में खंड शिक्षा अधिकारी पूजा देवी चौहान
और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर सौरभ सिंह
ने बताया कि सुबह से ही बीएलओ का सहयोग हमारे कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। बीएलओ और हमारी टीमों द्वारा लाए गए एस आई आर फार्म भरने ऑनलाइन फीडिंग का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button