बरेली
संविधान की मूल भावना की रक्षा ही सच्ची देशभक्ति — शिवचरन कश्यप

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज संविधान दिवस के अवसर पर गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने करते हुए कहा
संविधान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की दूरदृष्टि और देश के शोषित वंचित वर्ग की आवाज है। आज देश में संविधान की आत्मा को कमजोर करने की कोशिशें चल रही हैं संस्थाओं पर दबाव, अभिव्यक्ति की आज़ादी पर रोक, विपक्ष की आवाज़ को कुचलने और आरक्षण को खत्म करने की साजिशें स्पष्ट दिखाई देती हैं। समाजवादी पार्टी इन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम सड़क से सदन तक संघर्ष करते रहेंगे।
महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी ने कहा संविधान ने हर नागरिक को समान अधिकार दिया है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं गरीब वर्ग के अधिकारों पर लगातार हमला हो रहा है।
सुरेंद्र सोनकर ने कहा देश की ताकत संविधान से है, किसी व्यक्ति या सत्ता से नहीं। आज जनता महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों की पीड़ा और कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात से जूझ रही है।
कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, इंजीनियर अनीस अहमद खा,मोहित कश्यप,गजेंद्र कुर्मी, शरिक खान आदि लोग मौजूद रहे।



