खैरथल
विभिन्न विभागों द्वारा रविवार को ग्रेप के उल्लंघन पर कार्रवाई कर 23600 का लगाया जुर्माना
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा । भिवाड़ी में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, नगर परिषद, बीड़ा, रीको, आरएसपीसीबी, पीडब्ल्यूडी तथा अन्य विभागों ने संयुक्त रूप से व्यापक कार्रवाई की। विभिन्न विभागों द्वारा किए गए निरीक्षणों, चालानों और दंडात्मक कार्यवाहियों के माध्यम से रविवार को 23600 का जुर्माना लगाया गया तथा ग्रेप की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विभागों द्वारा सी एंड डी गतिविधियाँ (निर्माण एवं ध्वस्तीकरण गतिविधियाँ) कि साइट्स पर कुल 52 निरीक्षण किए गए, जिनमें 6 उल्लंघन पाए गए। कार्रवाई के दौरान पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और रीको द्वारा कुल 4 चालान जारी किए गए तथा 23600 रुपये का जुर्माना लगाया गया। परिवहन विभाग द्वारा 9वाहनों पर प्रदूषण फैलाने के चलते चालान की कार्रवाई की गई।
आरएसपीसीबी द्वारा 8 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 2 में उल्लंघन पाए जाने पर कार्यवाही की गई। सड़क धूल कम करने के लिए रिको, बीड़ा, नगर परिषद, हाउसिंग बोर्ड विभागों द्वारा 22 टैंकर एवं वॉटर स्प्रिंकलर तैनात किए गए। इसके साथ ही 4 MRSM मशीनें तैनात की गईं तथा कुल 64.5 किलोमीटर सड़क मार्ग का सफाई कार्य किया गया।


