बाराबंकी

अधीक्षण अभियंता ने किया बिजली बिल राहत योजना का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। मसौली बिजली बिल राहत योजना 2025 का शुभारम्भ सोमवार को पंचायत भवन बड़ागांव मे कैम्प लगाकर किया गया कैम्प का शुभारंभ अधीक्षण अभियंता राजबाला ने किया तथा उपभोक्ताओं से योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की। कैम्प मे 65 उपभोक्ताओं का पंजीकरण करते हुए 5 लाख 85 हजार की राजस्व वसूली की गयी तथा दो बड़े बकायेदारो के कनेक्शन काटे गये।
विद्युत उपखंड अधिकारी विमलेश मौर्य अवर अभियंता लाल जी सिंह के नेतृत्व में बिजली राहत बिल योजना के अंतर्गत दिसंबर माह के प्रथम दिन पंचायत भवन बड़ागांव मे विद्युत बिल राहत शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में विद्युत बिल बकायेदारों ने अपना विद्युत बिल जमा कर इस योजना का लाभ उठाया। विद्युत राहत बिल योजना का शुभारंभ करते हुए अधीक्षण अभियंता राजबाला ने गरीब उपभोक्ताओं को बिल अदायगी मे राहत देने के लिए बहुत ही बेहतर योजना है उन्होंने बताया कि विद्युत बिल राहत योजना के तहत यह शिविर तीन चरणों में चलाया जाएगा जिसमें पहला चरण 1 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक चलाया जाएगा इसके अंतर्गत विद्युत बकायेदारों को सौ प्रतिशत ब्याज माफ के साथ ही 25 प्रतिशत मूलधन में भी राहत मिलेगी , दूसरे चरण में 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सौ प्रतिशत ब्याज माफी के साथ मूलधन में से 20 प्रतिशत छूट मिलेगी तथा तीसरे चरण 1 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक सौ प्रतिशत ब्याज के साथ मूलधन में से 15 प्रतिशत छूट का लाभ मिल सकेगा। शिविर मे 65 उपभोक्ताओं का पंजीकरण कर 5 लाख 85 हजार रुपये की राजस्व वसूली की गयी। इस दौरान लाइन विजयपाल, रहबर अली, प्रदीप कुमार यादव, मायाराम,  दानिस सहित विद्युतकर्मी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button