बाराबंकी

एक दिवसीय सालाना मेले में हलुआ पराठे की दुकान के सामने खड़े होने को लेकर हुए विवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी। थाना मसौली क्षेत्र के ग्राम अमदहा स्थित शेराशाह बाबा की मजार पर आयोजित एक दिवसीय सालाना मेले में हलुआ पराठे की दुकान के सामने खड़े होने को लेकर हुए विवाद में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची मसौली पुलिस ने घायलों का सीएचसी बड़ागांव में चिकित्सीय परीक्षण कराया है तथा पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर पर कार्यवाही कर रही हैं।
बताते चले कि प्रति वर्ष ग्राम अमदहा स्थित शेराशाह बाबा की मजार पर सालाना मेला लगता है  स्थानीय मेला होने के कारण ज्यादातर दुकानदार एव जायरीन आसपास गांवों के ही होते है मेले में कस्बा मसौली निवासी सादाब पुत्र शकील हलुआ पराठे की दुकान लगाए हुए था बुधवार की शाम को अमदहा  के  जलील, अददु और सलमान हलुआ पराठे की दुकान के सामने खड़े थे। सादाब ने उन्हें दुकान के सामने से हटने को कहा, क्योंकि पराठे बनाते समय गर्म तेल के छींटे पड़ने का खतरा था। दुकान के सामने खड़े होने के टोकने पर ज़लील, अददु व सलमान दुकानदार शादाब को गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी शादाब को पीटता देख बचाने दौड़े अरमान की भी पिटाई कर दी और देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे जिससे मेले में अफरातफरी मच गई मेले में आए जायरीनों में भगदड़ मच गई मारपीट में दुकानदार शादाब व उसके साथी अरमान के सिर में गहरी चोट लगने से घायल गए मौके पर पहुंची मसौली पुलिस ने घायलों को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराकर  चिकित्सीय परीक्षण कराया है तथा पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर पर कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की तहरीर मिली है कार्यवाही की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button