बाराबंकी

प्रशिक्षण के दौरान हुआ हंगामा प्रशिक्षकों को दिए गए लंच पैकेट में बदबू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 बाराबंकी । राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत ओएसआर पोर्टलस प्रशिक्षण के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब प्रशिक्षकों को दिए गए लंच पैकेट से बदबू आने लगी. जिसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारियों एव पंचायत सहायकों ने कड़ी नाराजगी जताई और खाना खाने से इनकार कर दिया इस बात की जानकारी होते ही खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने तुरंत खाने को हटवाते हुए लंच पैकेट का वितरण कराया।
 बताते चले कि  ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत ओएसआर पोर्टल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था. दोपहर के समय लंच ब्रेक में ट्रेनिंग में आए ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं पंचायत सहायको को खाने के पैकेट दिए गए थे. लेकिन, जैसे ही लोगों ने पैकेट खोले उसमें से रद्दी और बासी खाने की गंध आने लगी. जिसके बाद प्रशिक्षण ले रहे लोगों का पारा हाई हो गया. जिसके बाद उन्होंने ख़राब भोजन को खाने से ही इनकार कर दिया और खराब भोजन को कूड़े में फेंक दिया पंचायत सहायको का कहना था कि यदि वे इस भोजन का सेवन करते तो उनकी तबीयत खराब हो सकती थी। पंचायत सहायकों ने बासी एवं खराब खाने की शिकायत खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार से की जिसकी जानकारी होते ही खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने तत्काल खाने को हटवाते हुए तुरंत ताजे लंच पैकेट का वितरण कराया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button