बोकारो

किसान पंजीकरण को लेकर बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। नावाडीह प्रखण्ड के भलमारा क्लस्टर के बरई पंचायत हरलाडीह दुर्गा मंडप प्रांगण में ब्लॉक रिसॉर्स पर्सन लाइवलीहुड दीपू अग्रवाल ने कहा कि जिस क्षेत्र में हम सब अपना जीवन जी रहे है इस क्षेत्र में हर घर की महिला कृषि और पशुपालन पे ही अपनी आजीविका करती है । इसलिए हर घर से समूह की दीदी को कृषि को बढ़ावा देने के लिए 50 रुपए में किसान पंजीकरण करने की आवश्यकता है । जो दीदी पंजीकरण करेगी उसे साल के होने वाले खेती के लिए 90 परसेंट छूट दे कर अनेकों प्रकार के बीज उपलब्ध करवाया जाएगा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जियां का उत्पादन बढ़ेगा और हर दीदी की आमदनी भी बढ़ेगी।

जो दीदी पशुपालन कर रही है और पशुपालन को बढ़ा कर अपनी आजीविका करना चाहती हैं उसे भी JSLPS के प्रयास से मुद्रा लोन दिलाने में महत्पूर्ण योगदान दिया जाएगा और आजीविका बढ़ाया जाएगा ।
बरई पंचायत में जल्द ही ifc के अंतर्गत लेयर बर्ड का फॉर्म बनवा लेयर बर्ड पालन कर आजीविका बढ़ाया जाएगा साथ ही बरई में एक यूनिट मशीन गेहूं, सरसों , या मकई , पीसने वाला मशीन भी लगवाया जाएगा जिससे महिला खुद आत्मनिर्भर होगी।
बरई पंचायत के बरई, जुड़ामना , घोसको और हरलाडीह क्षेत्र में ब्लॉक एंकर इंदिया देवी औरआजीविका कृषक मित्र सुनीता देवी, यशोदा देवी के द्वारा पंजीकरण किया जा रहा है ।

मौके पे जेंडर सीयारपी संजू देवी ने कहा कि क्षेत्र से दहेज प्रथा , डायन, ऐड्स के बारे में महिलाओं को अच्छे से समझाई।
मौके पे अनीता देवी, प्रतिभा देवी, बबीता देवी, सबिता देवी, नमिता देवी, सुगिया देवी, प्रियंका देवी, बिना देवी, सोनी देवी, शिला देवी, सुनीता देवी, हेमंती देवी, उपस्थित थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button